Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : बीहड़ के गांवों में घुसा यमुना का पानी, जिला मुख्यालय...

औरैया : बीहड़ के गांवों में घुसा यमुना का पानी, जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क

औरैया (हि.स.)। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से नदी का पानी अजीतमल तहसील क्षेत्र के बीहड़ी क्षेत्र ग्राम गोहानी कला असेवटा, फरिहा में प्रवेश कर गया और जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है। लोग अपने घरों से राशन व अन्य सामान लेकर सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे हैं। लोगों में भय है कि यमुना नदी का पानी 2019 की तरह ही इस बार भी तबाही मचाएगा।

नदी का पानी लोकेंद्र सिंह, जयसिंह, जयवीर सिंह, अशोक सिंह के घरों को तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीण अपने अपने घरों से सामान, जानवरों को निकाल कर जाने गांव के ऊपरी हिस्से की तरफ पलायन करने लगे।प्राथमिक विद्यालय को भी पानी ने चारों तरफ से घेरा, जिस पर प्रधानाध्यापक मुहम्मद मोहिसिन ने विद्यालय से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गए।

2019 में यमुना नदी में आई बाढ़ ने बीहड़ी क्षेत्र में बहुत ज्यादा तबाही मचाई थी। करीब एक दर्जन गांवों का समपर्क टूट गया था। यमुना नदी का पानी असेवा, असेवटा, रमपुरा, कैथौली, गूंज, तातारपुर, बीझलपुर, सड़रापुर, सिहौली, मिश्रपुर, मानिकचंद, गांव के बेहद करीब हैं। यदि जलस्तर और बढ़ा तो इन गांवों में भी नदी का पानी प्रवेश कर जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular