Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : बहनों ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

औरैया : बहनों ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

औरैया (हि.स.)। कंचौसी स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास दिल्ली हावड़ा रेल डाउन ट्रैक पर सोमवार को दो बहनों ने मालगाड़ी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

जनपद के थाना दिबियापुर के कंचौसी ढिकियापुर डेरा जोगी निवासी स्वर्गीय अशोक नाथ की सात संतानों में सबसे बड़ी बेटी सपना (17) और पूनम (16) की लाश रेलवे ट्रैक पर 50 मीटर की फासले में मिली। दोनों घर की माली हालत अच्छी न होने से परेशान होकर दिल्ली हावड़ा रेल डाउन ट्रेक पर कंचौसी स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास पहुंची और मालगाड़ी से कटकर जान दे। जीआरपी सब इंस्पेक्टर राजेश सिंह सिकरवार ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली अस्पताल भेजा।

ग्रामीणों ने पुलिस को यह जानकारी दी कि ट्रेन से कटने वाली किशोरियां दोनों सगी बहने हैं। ये सात संतानों में सबसे बड़ी थीं। इनके पिता अशोक नाथ की कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मां बीमार चल रही है। इनकी परिवारिक स्थिति ठीक नहीं है। मात्र एक बीघे की जमीन में भी कोई फसल नहीं होती है। परिवार एक-एक दाने को मोहताज है। मां की बीमारी और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर इन बहनों ने यह कदम उठाया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की माली हालत को देखते हुए शासन ने मदद की मांग की है।

सुनील/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular