औरैया (हि. स.)। अयाना थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक सब्जी व्यापारी की हत्या में उसकी पत्नी और उसका प्रेमी ही कातिल निकला। पुलिस ने पत्नी समेत प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है उनके पास से एक दराती व मोटरसाइकिल समेत मोबाइल बरामद हुए हैं।
ग्राम पुरवा अंतौल निवासी सब्जी व्यापारी सुखपाल अपनी मोपेड बाइक से मंडी समिति मंडी समिति सब्जी लेने आए थे। सब्जी लेने के बाद उनका शव गांव के बाहर पड़ा मिला था, इतना ही नहीं खून से लथपथ शव मिलने के साथ ही उनका गुप्तांग भी कटा पाया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने अलग-अलग टीमें निर्धारित की थी। एसपी के निर्देश पर अजीतमल सीओ व अयाना थाना प्रभारी ने घटना का खुलासा कर दिया है।
इस मामले में मृतक की पत्नी ही कातिल निकली है और उसने अपने आशिक के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुखपाल की पत्नी संतोषी देवी नोएडा में रहकर एक साथ काम करती थी। उसका दनकौर निवासी रवि पुत्र ओमप्रकाश से प्रेम संबंध हो गया।बताया गया है कि डेढ़ माह पहले संतोषी देवी नोएडा छोड़कर अपने पति के घर आई थी और बराबर अपने प्रेमी के संपर्क में थी, उसने प्रेमी के सहारे ही मिलकर हत्या की योजना बनाई और रवि व उसके साथी नितिन को बुलाकर बीते 14 जून को घटना को अंजाम दे दिया।
पुलिस टीम ने आरोपियों मृतक की पत्नी संतोषी उसका प्रेमी रवि कुमार के कब्जे से कुछ मोबाइल बरामद किए। साथ ही एक बाइक के अलावा एक दराती भी बरामद की। जबकि एक अन्य अभियुक्त मौके से भाग जाने में सफल रहा। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है।
औरैया : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, पत्नी प्रेमी समेत गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
