Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेसियों ने चलाया संगठन...

औरैया : पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेसियों ने चलाया संगठन सृजन कार्यक्रम

 – प्रत्येक बूथ पर जोड़े जाएंगे 10-10 युवा कार्यकर्ता : शिववीर दुबे 

 औरैया (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश भर में न्याय पंचायत संगठन श्रजन कार्यक्रम चलाया गया। जिसके तहत औरैया ब्लाक की न्याय पंचायत फरिहा के ग्राम जुहीखा के मजरा खेडा व शहरी क्षेत्र के ब्रह्म नगर बार्ड में संगठन श्रजन के तहत मीटिंग का आयोजन हुआ। जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिये केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा 20 दिनो का एक बूथ संगठन श्रजन कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया। जिला अध्यक्ष शिवबीर दुबे के नेतृत्व में जुहीखा ग्राम पंचायत में फरिहा बूथ कमेटियों का गठन किया गया। 
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर दस नौजवानों को तैयार करना है। इस संगठन श्रजन कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू में आस्था जताते हुये वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य भान सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभु दयाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राम नारायण, राम सिंह और ग्राम महेवा निवासी पूर्व छात्र नेता आनंद सिंह पाल ने समर्थकों के साथ काग्रेस पार्टी में शामिल हुये।
 कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश जिला प्रभारी विकास अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि इस मौके पर संतोष भदौरिया, सिपाही लाल निषाद, ऐक्ता चौधरी, मनमोहन सिंह सेंगर, अहसान मोहम्मद, बिक्रम दिवाकर, अनिल शंखवार, राजू दुबे, सोनू निषाद मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभु दयाल ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन इनामुल हक ने किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular