Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : पति ने घर में घुसकर पत्नी व सास को मारी...

औरैया : पति ने घर में घुसकर पत्नी व सास को मारी गोली, पत्नी की मौके पर मौत

औरैया (हि.स.)। जनपद के ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम पंचायत कुकरकाट के मजरा कुचैला में आये राजेन्द्र सिंह के दामाद सौरभ यादव पुत्र लाखन सिंह निवासी गुबारिया थाना चौबिया जनपद इटावा ने बुधवार की रात ससुराल पहुचा। जहांं उसनेे अपनी पत्नी मोहिनी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही बचाने पहुंची मृतिका की मां शारदा देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह को भी गोली मार दी। उनको तत्काल इलाज के लिए मिनिपीजीआई सैफई ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ यादव एवं पत्नी मोहिनी के बीच आपसी मतभेद के चलते महिला अपने मायके में रह रही थी। जिसके चलते बुधवार को उसका पति सौरभ निवासी गुबारिया थाना चौबिया अपनी ससुराल ग्राम कुचैला थाना ऐरवा कटरा ससुराल आया था। यहां किसी बात को लेकर रात करीब नौ बजे सौरभ ने अपनी पत्नी मोनिका को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। गोली की आवाज सुनकर मोहिनी की मां शारदा देवी पहुंची तो हत्यारे सौरभ ने अपनी सास को भी गोली मार दी। इस घटना से गाँव के लोगों का तांता लग गया तथा ग्रामवासियों की मदद से घायल पड़ी शारदा देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह को उपचार के लिए मिनिपीजीआई सैफई ले जाया गया। 
पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने बताया गुरुवार को बताया कि घटना रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी भाग निकला था। उसे पकड़े के लिए तीन टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।  

RELATED ARTICLES

Most Popular