औरैया (हि. स.)। सोमवार को द्वितीय दिन व्यास सुबोध कृष्ण द्विवेदी ने ज्ञान और वैराग्य की कथा सुनाई। माताओं -बहनों ने प्रेमपूर्वक कथा का रसास्वादन किया। इस अवसर पर राज राजेश्वरी देवी बालिका विद्या मंदिर के प्रबंधक राजीव कुमार शुक्ला पत्नी सरोजिनी शुक्ल प्रदीप कुमार तिवारी राजेश कुमार तिवारी बबलू तिवारी मुन्ना दुबे परिवार के सभी गणमान्य व्यक्ति कथा सुनकर झूम उठे। व्यास सुबोध कृष्ण द्विवेदी ने कहा कि जो व्यक्ति धैर्य धारण करके और भगवान के पावन चरित्र की कथा को सुनता है ।उसके जीवन में कभी भी संकट नहीं आता।मनुष्य को अपना जीवन श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का दैहिक, दैविक और भौतिक तापों से अभय प्रदान करते हैं।
सुनील
