औरैया (हि.स.)। पिता के नक्से कदम पर चलना हर संतान का सपना होता है और यह सपना पूरा करने का बीड़ा औरैया में दिवंगत विधायक की दो बेटियां इन दिनों बाढ़ की समस्या झेल रहे ग्रामीणों की मद्द के लिए आगे आने पर देखने को मिल रहा है।
बता दें कि, जनपद में अभी हाल में आयी पंचनद नदियों के उफान पर आने से बाढ़ ने दर्जनों गांव में तबाही मचा रखी है। इस तबाही से गांव के निवासी बेघर और बेसहारा हो गए है। हालांकि जिला प्रशासन उनकी मदद में दिन-रात जुटा है लेकिन इन सबके बीच जिले के एक दिवंगत विधायक की बेटियों बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिये हाथ बढ़ा दिए है। दिवंगत विधायक की दोनों पुत्रियों ने बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में ग्रामीणों के दुःख दर्द को सुना और उनकों राहत सामग्री वितरण की। इस दौरान दोनों बेटियों के साथ उनकी मां लक्ष्मी देवी भी साथ रहीं।
आपको बता दें, दिवंगत विधायक रमेश दिवाकर औरैया सदर सीट से भाजपा के विधायक थे। जिनकी कोरोना महामारी की चपेट में आकर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। विधायक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था, लेकिन उनकी दोनों पुत्रियों ने दृढ़ संकल्पित होकर पिता के नक्शे कदम पर चलने का फैसला लिया और आज वह बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिये उनके पास पहुंच रही हैं।
बाढ़ पीड़ितों की मद्द करने वाली दिवंगत विधायक पुत्री मोनिका का कहना है कि उनके पिता ने अपने जीवित रहते हुए समाज में हमेशा लोगों की मद्द की है और उनके दिलों पर राज किया है इसीलिये वह भी अपने पिता के आदर्शों पर चलकर हमेशा समाज में उनका नाम जीवित रखना चाहती है।
