Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : छात्रों ने कहा न नशा करेंगे न किसी को करने...

औरैया : छात्रों ने कहा न नशा करेंगे न किसी को करने देंगे

औरैया (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को अछल्दा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया। अध्यापकों और छात्रों ने एक साथ शपथ ली, न हम किसी प्रकार का नशा करेंगे और न ही अपने आस पड़ोस, गली मोहल्ले गांव जिले में किसी को करने देंगे। हम सभी नशे से बचने के लिए प्रति दिन लोगों को जागरूक करेगे और एक स्वस्थ भारत का निर्माण करेंगे। सभी ने शपथ ग्रहण करने के बाद हस्ताक्षर भी किये।

विद्यालय की प्रियंका ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा न करें और न करने दें। छात्रा स्वेता ने कहा कि हमारे घर में हमारे अभिभावक किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते है और हम चाहते है कि स्कूल में जो अध्यापक तंबाकू व गुटखा खाते है, आज से न खाने की शपथ लें। कक्षा 09 की छात्रा गौरी ने कहा कि मेरे पापा 20 वर्ष से शराब की वजह से हम लोगों से कोई मतलब नहीं रखते है। हमारी मम्मी नाना के यहां रहकर हमको पढ़ा रही है। ये सरकार शराब बन्द करा दे तो बहुत परिवारों में खुशियां वापस आ सकती है।

प्रियांशु ने कहा कि नशा सभी को खा जाता है हम नशा को नहीं खाते है। नशा करने वाले व्यक्ति को नशा खोखला बनाता है। आयुष कुमार ने कहा कि नशे से व्यक्ति का शरीर एवं पैसा दोनों बर्बाद होता है। हमको समाज मे अगर सम्मान पाना है तो नशे से दूर रहना होगा। शिवम ने कहा कि नशा हमारे समाज को गंदा कर रहा यदि ये दुकानों में मिलना ही बन्द हो जाये तो नशा अपने आप बन्द हो जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के 185 बच्चों में प्रतिभाग किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि नशा तो सब करते है किंतु नशा का कोई रंग नही होना चाहिए। इसमे रंग होने से ही हम हमारा व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक जीवन प्रभावित होता है। उनके द्वारा महान दार्शनिक रुशो के जीवन में घटित पक्ष को बताया कि किस तरह से उन्होंने अपने जीवन मे एक विशेष नशा किया। नशे से व्यक्ति के साथ साथ पूरा परिवार प्रभावित होता है। बच्चे अनाथ हो जाते है। उनकी शिक्षा, रहन सहन, और बौद्धिक विकास और संस्कार की उन्नति रुक जाती है। जिससे न केवल उनका आज तबाह होता है बल्कि उनका कल भी अंधकार मय हो जाता है। कार्यक्रम में समिति सचिव रीना पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी राम नरेश, सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर विद्या सिंह सेंगर ने कार्यक्रम का संचालन किया। समिति सचिव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों को टॉफी देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम का समापन किया।

देर रात तक खुले आसमान में ना घूमें लोग – एडीएम

मौसम विभाग के द्वारा आगामी दिनों में तेजी के साथ पारा गिरने की सूचना देने के बाद अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने जनपद वासियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी इसके अलावा जनपद के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने की भी संभावना है जिसका असर देर सुबह तक देखने को मिलेगा। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अनुरोध करते हुए दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रातः काल में टहलने ना जाए सूर्योदय होने के पश्चात ही टहलने जाएं। देर रात तक खुले आसमान में ना घूमे। पालतू पशुओं जैसे गाय भैंस बकरी कुत्ता ऊंट घोड़ा खच्चर आदि को घर के अंदर बांधे। रात में अथवा सुबह-सुबह अपने वाहन से यात्रा करने से बचें। घर में अलाव जलाए अथवा रूम हीटर का प्रयोग करें। बूढ़े और बच्चे को गर्म सरसों के तेल से मालिश करें। आश्रय ना होने की दशा में शेल्टर होम रेन बसेरे का प्रयोग करें। वाहन में रेडियम की पट्टी लगा जिससे रात के समय सामने से आ रहे वाहन चालक आपके वाहन को आसानी से देख सके। छोटे बच्चे बड़े बूढ़े सभी लोग गर्म कपड़े जैसे स्वेटर जैकेट मफलर क्लब इनरवियर शॉल टोपी आदि जरूर पहने।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular