Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : चूल्हे की चिंगारी से तीन झोपड़ियाें में लगी आग, गृहस्थी...

औरैया : चूल्हे की चिंगारी से तीन झोपड़ियाें में लगी आग, गृहस्थी का सामान व नगदी जलकर स्वाहा

औरैया (हि.स.)। तहसील बिधूना के राजस्व गांव हरतोली के मजरा जोगी डेरा में चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक निकली चिंगारी से एक ही परिवार की 3 रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। इस घटना में तीनों परिवार के करीब ढाई कुन्तल गेंहू, डेढ़ कुन्तल सरसो, डेढ़ कुन्तल धान, एक साइकिल, कपड़े, गृहस्थी का सामान व लगभग 45 सौ रुपये जलकर कर राख हो गया।

ग्रामीणों के मदद से एक घण्टे की मशक्कत से बाल्टी से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, महेंद्र नाथ पुत्र लल्लू नाथ की पत्नी शुक्रवार दोपहर एक बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटे देख अगल बगल के लोग शोर मचाने लगे। आग की लपटे तेज होने के कारण बगल में रमेश नाथ, धर्मेंद्र नाथ की रिहायशी झोपड़िया भी जलने लगी, तीनों झोपड़ियों में लगभग पच्चास हजार रूपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर शीघ्र ही पीड़ित परिवार को शासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular