Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया: चुनावी रंजिश में पूर्व सैनिक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

औरैया: चुनावी रंजिश में पूर्व सैनिक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

औरैया । जिले में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व सैनिक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। सुबह गांव के समीप मंदिर परिसर में उनका शव मिला। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व सैनिक ने आरोपितों पर 27 अप्रैल को थाने में जान से मारने की धमकी देने की तहरीर थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। धमकी का ऑडियो भी वायरल हुआ था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और हत्या हो गई।
बताया जाता है कि बेला थाने के महू निवासी वाले पूर्व सैनिक मनोज कुमार को सोमवार रात किसी ने फोन करके बुलाया था, इसके बाद वह घर नहीं लौटे। सुबह गांव के समीप स्थित मंदिर परिसर में उनका शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो मनोज की जान न जाती। परिजनों का कहना है कि 27 अप्रैल को आरोपितों ने फोन करके मनोज को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसका आडियो वायरल हुआ था। पूर्व सैनिक ने चार लोगों के खिलाफ बेला थाने में तहरीर भी दी थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, मगर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपित पर कई मुकदमे दर्ज हैं, उसे डीएम ने जिलाबदर भी किया था। बावजूद इसके वह गांव में चोरी छिपे आता जाता था। पूर्व सैनिक का परिवार कानपुर में रहता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular