आगरा (हि.स.)। नोएडा से औरैया जा रही युवती के साथ आगरा में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। युवती द्वारा इस मामले में एत्मादपुर थाने में तहरीर के पश्चात कार ड्राइवर और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर की है। एत्मादपुर थाने में औरैया की एक युवती ने तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। जानकरी के अनुसार औरैया निवासी युवती नोएडा के सेक्टर-37 से रात करीबन आठ बजे ईको कार में औरैया के लिए आ रही थी। युवती ने बताया कि वह अभी बारहवीं की छात्रा है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह कुछ महीने पहले नॉएडा अपनी मौसी के यहाँ जॉब करने आयी थी।
नोएडा में उसने कपड़े की फर्म में नौकरी शुरू की। जिसके पश्चात दो महीने पहले नौकरी छोड़ने बाद वह बाकी का बकाया पैसा लेने आयी थी। काम के बाद वह नोएडा के सेक्टर-37 पर गाडी का इंतज़ार कर रही थी। इसी दौरान सवारियों से भरी हुई फ़िरोज़ाबाद जा रही एक ईको कार में वह भी बैठ गयी। युवती से बातचीत के दौरान ड्राइवर ने उसे औरैया का बताते हुए घर तक छोड़ने की बात कही।
इसके बाद कार ड्राइवर ने सभी सवारियों को आगरा के यमुना एक्सप्रेस-वे के कुबेरपुर पर उतार दिया। कुछ दूर जाने पर कार ड्राइवर ने दो युवकों को अपनी कार में बैठा लिया। जिसके पश्चात उन तीनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर वे उसे झाड़ियों में खींचकर ले गए और गैंगरेप की घंटना को अंजाम दिया। सुबह करीब चार बजे के आस- पास युवती की हालत बिगड़ती देख उसे फ़िरोज़ाबाद जा रहे ऑटो में बिठा दिया।
थोड़ा होश संभालने के पश्चात युवती ने फ़िरोज़ाद में इस मामले में शिकायत की। जिसके पश्चात युवती ने एत्मादपुर थाने में गैंगरेप की तहरीर दी। युवती ने पुलिस को घटना स्थल की जानकारी देने के साथ ही युवकों को आपस में चाचा, जयवीर, टीटू नाम बोलने की बात भी कही। युवती द्वारा दिए गए बयानों के बाद पुलिस ने कुबेरपुर ऑटो स्टैंड से तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा कार की पहचान कर अब युवती का मेडिकल कराया जा रहा है।
श्रीकांत
