Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : ओएचई लाइन मरम्मत के चलते रेलवे फाटक पर लगा जाम,...

औरैया : ओएचई लाइन मरम्मत के चलते रेलवे फाटक पर लगा जाम, फंसे रहे स्कूली बच्चे

औरैया (हि.स.)। सोमवार को कंचौसी रेलवे क्रासिंग ओ एच ई लाइन मरम्मत कार्य के चलते बन्द किया गया।क्रासिंग बन्द होने से सड़क के दोनों ओर जाम लग गया, क्रासिंग खुलने के बाद तक राहगीर जाम से जूझते रहे। जाम में स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे रहे। रेलवे कर्मचारियों ने बारी-बारी से वाहनों को निकलवाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

दिल्ली-हावड़ा रूट पर सोमवार को रेलवे के इलेक्ट्रिशियन विभाग के कर्मचारियों ने ओ एच ई लाइन मरम्मत कार्य के लिए रेलवे क्रासिंग को बन्द किया। क्रासिंग बन्द होने से सड़क के दोनों ओर एक किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम के चलते वाहन रेलवे क्रासिंग पर ही फंसे रहे।दोपहर दो बजे के बाद जब क्रासिंग खोली गई तो दोनों ओर से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इससे वाहनों के निकलने में परेशानी हुई। कंचौसी चौकी पुलिस ने रेलवे कर्मचारियों की मदद से जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक विशम्भर दयाल पांडेय ने बताया ओएचई लाइन मरम्मत के लिए रेलवे क्रासिंग को बन्द किया गया था।क्रासिंग बंद होने से जाम लगा रहा। पुलिस की मदद से जाम खुलवाया गया। अब यातायात सामान्य है।

RELATED ARTICLES

Most Popular