Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : उधार की रकम मांगने पर हुई थी सेवानिवृत्त सैनिक की...

औरैया : उधार की रकम मांगने पर हुई थी सेवानिवृत्त सैनिक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की टीमों ने 24 घंटे में हत्या की घटना का किया खुलासा

औरैया (हि.स.)। थाना बेला क्षेत्र में धारदार हथियार से मंगलवार को सेवानिवृत सैनिक की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने उधार की रकम मांगने पर वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कबूल की है। 
बेला थाना क्षेत्र के महू निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र अतिबल सिंह सेवानिवृत्त सैनिक थे। मंगलवार को उनकी गांव के बाहर ही धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर शव मिला था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा सीओ बिधूना मौके पर पहुंचे और गहनता से छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज हत्यारों की तलाश शुरु कर दी। 
मृतक के भाई आमोद सिंह थाना बेला में दी तहरीर में आरोप लगाते हुए चुनावी रंजिश चलते हत्या करने का आरोप लगाया और गांव के सुमित सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र इन्द्रभान सिंह, अम्बरीश सिंह उर्फ राजू पुत्र इन्द्रभान सिंह, गुरूदयाल उर्फ छुन्नू पुत्र ओमप्रकाश, राजेश सिंह उर्फ रामजी पुत्र सोवरन सिंह, अंजू तिवारी पुत्र सुभाष तिवारी निवासी ग्राम महू के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजिकृत कराया था। 
आरोपितों के अलावा पुलिस अधीक्षक अन्य बिंदुओं को जांच में लेते हुए दो स्वाट टीम व थाना बेला पुलिस टीम को गठित की। टीम में शामिल उपनिरिक्षक सत्येन्द्र सिंह यादव (प्रभारी स्वाट टीम), प्रभारी निरीक्षक बेला पप्पू सिंह के अलावा उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिह, अमित कुमार, संजय, सुखवीर सिंह, राहुल द्विवेदी, राम शरण, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रकाश सिंह, प्रकाश सिंह, ललित कुमार, अजय गुप्ता, आकाश, विवेक, प्रभात मणि त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार (सर्विलांस), मनीष कुमार आदि पुलिस टीम को बुधवार को ही इस घटना में बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस को जांच में पता चला कि सेवानिवृत्त सैनिक ने गांव के युवक को कुछ रकम उधार दी थी। इस बिंदु को पुलिस ने गहनता से पड़ताल लिया तो शक की सुई सही निशाने पर जा पहुंची। शक के आधार पर पुलिस ने उधार रकम लेने वाले युवक मोहन सिंह पुत्र निवासी महू एवं नौसाद खां पुत्र धुन्नू खां, निवासी दुवहा थाना बेला को जितेन्द्र सिंह के मुर्गी फार्म के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस के मुताबिक जब पूछताछ में आरोपी मोहन द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसने मृतक सेवानिवृत्त सैनिक मनोज सिंह से 50 हजार रुपये उधार लिये थे। जिनकी वापसी के लिए वह लगातार दबाव बना रहा था। घटना की रात्रि योजना के तहत फोन कर पैसे देने के बहाने उन्हें बुलाया गया और पैसों को लेकर नोकझोंक हुई। जिसके बाद उसने साथी नौसाद खां के साथ मिलकर कुल्हाड़ी मारकर मनोज सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर रक्त रंजित कुल्हाड़ी, टूटा हुआ मोबाइल, सोने की चैन, चप्पल बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular