Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : अर्ध सैनिक बल निकाला फ्लैग मार्च, दीया सुरक्षा का भरोसा

औरैया : अर्ध सैनिक बल निकाला फ्लैग मार्च, दीया सुरक्षा का भरोसा

औरैया (हि.स.)। जनपद में आगामी बीस फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने व आचार संहिता का शत प्रशित पालन कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के साथ बिधूना के कस्बा रुरुगंज में फ्लैग मार्च करते हुए ग्रामीणों से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।

गुरुवार को सीओ महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने अर्द्ध सैनिक बल के साथ कस्बा रुरुगंज में फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही सीओ महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों ने क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च किया है।

थाना पुलिस को विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अपराधिक पृष्ठ भूमि के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुरक्षा को लेकर जानकारी हासिल की। इस मौके पर चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी, विवेक चौधरी, अनिबेश, पुष्पेन्द्र, संदीप आदि।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular