लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बडहलगंज गोरखपुर भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गयी है। इस संबंध में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास द्वारा सोमवार को शासनादेश भी जारी कर दिया गया।
जारी शासनादेश के अनुसार मूल्यांकित लागत 839.25 लाख रुपये पर प्रशासकीय एवं वित्तीय अनुमोदन प्रदान करते हुए अब तक कुल 639.25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बडहलगंज गोरखपुर के भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि 200 लाख यानि दो करांड़ रुपये स्वीकृत करते हुए व्यय किये जाने की स्वीकृति शर्तो एवं प्रतिबन्धों के अधीन प्रदान की गई हैं।
स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र लखनऊ में छात्रावास निर्माण को 1.30 करोड़ स्वीकृत
प्रदेश सरकार द्वारा प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ में निर्माणाधीन बहुमंजिला छात्रावास के निर्माण कार्य हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश के अनुसार प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र, अलीगंज लखनऊ में सीआईटीएस के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अन्तर्गत 250 सीटों की क्षमता के बहुमंजिला छात्रावास निर्माण के संबंध में मूल्यांकित लागत 930.96 लाख रुपये पर प्रशासकीय एवं वित्तीय अनुमोदन प्रदान किया गया है। अब तक 800 लाख रुपये की धनराशि निर्गत की जा चुकी है।
प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ में सीआईटीएस के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अन्तर्गत 250 सीटों की क्षमता के बहुमंजिला छात्रावास के निर्माण हेतु अवशेष धनराशि 130.96 लाख रुपये (रूपये एक करोड़ तीस लाख छियान्नबे हजार मात्र) की स्वीकृति वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में करते हुए निवर्तन पर रखे जाने एवं व्यय किये जाने की स्वीकृति शर्तोध्प्रतिबन्धों केअधीन प्रदान की गई है।
