नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की देश में मुस्लिम आबादी बढ़ाने के लिए ‘संगठित प्रयास वाली टिप्पणी पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संघ मुस्लिम विरोधी नफरत का आदी है। ओवैसी ने ट्विटर पर आरएसएस प्रमुख के पहले के बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भारत के लोगों का डीएनए समान है। इस पर ओवैसी ने पूछा कि अगर सभी का डीएनए समान है, तो भागवत धर्म-आधारित आबादी की गिनती क्यों कर रहे हैं। भागवत ने बुधवार को गुवाहाटी में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा था कि ‘1930 से मुस्लिम आबादी बढ़ाने के लिए संगठित प्रयास किए गए।
