Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशओवरलोड ट्रक ऑडियो मामला: मंत्री सहित कई लोगों पर लोकायुक्त परिवाद

ओवरलोड ट्रक ऑडियो मामला: मंत्री सहित कई लोगों पर लोकायुक्त परिवाद

लखनऊ (हि.स.)। अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने लोकायुक्त के समक्ष मंगलवार को परिवाद प्रस्तुत किया है। यह परिवाद परिवहन विभाग की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग, ओवरलोड ट्रकों से भारी वसूली और इस प्रक्रिया में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के स्थान पर उन्हें बचाने के आरोपों के संबंध में की गई है।

अपने परिवाद में उन्होंने कहा कि उन्हें 4.07 मिनट की बातचीत की एक रिकॉर्डिंग मिली, जो उप परिवहन आयुक्त वाराणसी अशोक कुमार सिंह, एआरटीओ चंदौली एसपी देव और चंदौली में तैनात परिवहन विभाग के एक सिपाही विपिन कुमार की बताई गयी थी। इस बातचीत में बिहार बॉर्डर पर अवैध वसूली को तेजी से बढ़ाए जाने की योजना पर चर्चा की जा रही है। बातचीत में कहा गया है कि यह योजना तभी सफल होगी जब कम से कम छह सात सौ ट्रक गुजरेंगे, मात्र दो तीन सौ ट्रक से काम नहीं होगा और बदनामी अलग से हो जाएगी। बातचीत में प्रति ट्रक तीन हजार रुपये की रेट वसूली रेट होने की बात भी कही गई।

परिवाद में बिहार बॉर्डर से फरवरी 2023 में गुजरे लगभग पांच हजार ट्रकों ओवरलोड ट्रकों की सूची भी दी गयी है, जो परिवहन विभाग की सहायता से बिहार की ओर गुजारी गयी बताई गयी है। परिवाद में विभागीय मंत्री दयाशंकर सिंह को मामले की जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही नहीं करने के आरोपों की जांच की भी मांग की गयी है।

दीपक/राजेशतिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular