Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई, 34 वाहनों पर साढ़े तीन...

ओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई, 34 वाहनों पर साढ़े तीन लाख का जुर्माना लगाया

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में मंगलवार ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला परिवहन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। जिससे ट्रक चालकों व मालिकों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय लक्ष्मीकांत ने तीन ट्रकों को सीज सहित 34 वाहनों पर साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।

खागा क्षेत्र में एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय लक्ष्मीकांत द्वारा ओवरलोडिंग सहित सड़क सुरक्षा के मानकों की औचक चेकिंग अभियान किया गया। इस दौरान ओवरलोड पाये गये तीन ट्रकों के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गयी और 31 चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर फिटनेस, ड्राइविंग लाईसेंस, अन्य आवश्यक कागजात न उपलब्ध करा पाने पर चालान की कार्रवाई करते हुए लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

एआरटीओ प्रवर्तन लक्ष्मीकांत ने बताया कि कल देर रात खागा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा चेकिंग अभियान के तहत तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज की कार्रवाई की गई है।कश एक ट्रक किशनपुर व दो ट्रक थरियांव थाने में खड़े कराये गये हैं, वही अन्य 31 वाहनों के खिलाफ सड़क सुरक्षा के मानक पूरे न पाये जाने पर चालान की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना भी किया गया है।

देवेन्द्र/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular