Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशओलावृष्टि, बारिश से नुकसान का किसानों को मुआवज़ा देगी सरकार

ओलावृष्टि, बारिश से नुकसान का किसानों को मुआवज़ा देगी सरकार

– मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

लखनऊ (हि.स.)। राज्य सरकार प्रदेश में ओलावृष्टि एवं बारिश से हुई फसली नुकसान की भरपाई करेगी। प्रभावित हुए किसानों को उनकी फसल का पूरा मुआवजा देगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। रविवार को उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों में पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित किये जाएं। किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर तत्काल भरपाई कराई जाए।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर जल्द शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। ताकि इस सबंध में आगे की कार्यवाही की जा सके। किसानों को उनकी खराब फसलों का सही समय पर मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने राहत विभाग को ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखने और प्रभावित् लोगों की तत्काल मदद करने को कहा है।

इससे पहले भी सरकार बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को दे चुकी है। बारिश हो या फिर बाढ़ आने पर सरकार ने किसानों को तत्काल राहत देने का काम किया है।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular