Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशओलम्पिक खिलाड़ी गुरजीत और निशा रेलवे में पदोन्नत

ओलम्पिक खिलाड़ी गुरजीत और निशा रेलवे में पदोन्नत

प्रयागराज (हि.स.)। भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य गुरजीत कौर और निशा वारसी, जिन्होंने हाल ही में सम्पन्न टोक्यो ओलम्पिक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। उन्हें उत्तर मध्य रेलवे ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया है।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा ने बताया कि आज जारी किये गये प्रोन्नति आदेश के माध्यम से गुरजीत कौर को विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) स्पोर्ट्स-1 मुख्यालय तथा निशा वारसी को पदोन्नत कर ओएसडी स्पोर्ट्स-2 मुख्यालय के रूप में पदोन्नत किया गया है। दोनों पदोन्नति आदेश 08 अगस्त 2021 से प्रभावी होंगे।

गुरजीत वर्तमान में प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत थीं, जबकि निशा मंडल के वाणिज्यिक विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर पदस्थापित थी। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर मध्य रेलवे को इन दोनों पर गर्व है। उन्होंने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular