Tuesday, February 17, 2026
Homeखेलओलंपिक : अर्जुन लाल और अरविंद सिंह पुरुषों की नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स...

ओलंपिक : अर्जुन लाल और अरविंद सिंह पुरुषों की नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स स्पर्धा के सेमीफाइनल में

टोक्यो (हि.स.)। भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की नौकायन लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा के रेपेशाज दौर में तीसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने 6:51.36 का समय निकाला।

राउंड 2 में प्रतिस्पर्धा करते हुए, भारतीय जोड़ी 6:51.36 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही। अर्जुन बोवर थे जबकि अरविंद पर स्ट्रोकर की जिम्मेदारी थी। शुरुआती 1000 मीटर तक चौथे स्थान पर चल रही इस जोड़ी ने बाद में रफ्तार पकड़कर तीसरा स्थान हासिल किया।

पोलैंड 6:43.44 के समय के साथ शीर्ष पर रहा जबकि स्पेन दूसरे स्थान पर रहा। छह टीमों की स्पर्धा में अंतिम तीन टीमों ने फाइनल सी के लिए क्वालीफाई किया। इससे पहले कल दूसरी हीट में उतरी भारतीय जोड़ी ने छह टीमों की स्पर्धा में 6:40.33 का समय निकाला और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular