Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशओम प्रकाश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने हजरतगंज कोतवाली पहुंची जन-जन...

ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने हजरतगंज कोतवाली पहुंची जन-जन पार्टी

– शाह-योगी के खिलाफ अपशब्द बोलने के मामले में रद हो राजभर की सदस्यता – गौरव वर्मा

लखनऊ(हि.स.)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कुशीनगर की जनसभा में अपशब्द बोले जाने को लेकर विधायक ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर हजरतगंज कोतवाली शिकायती पत्र दिया गया है।

भारतीय जन-जन पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव वर्मा ने शनिवार को यहां हजरतगंज कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुये तत्काली प्रथम सूचना रिपोर्ट करने की मांग करते हुये कहा है कि अमित शाह और योगी आदित्यनाथ दोनों ही जिम्मेदार पद पर आसीन है। ऐसे में उन्हें अपशब्दों का प्रयोग कर राजभर ने पद की गरिमा को नीचे गिराने का काम किया है और यह पूरी तरह से जनता की आस्था से खिलवाड़ है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से राजभर को विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

श्री वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होने से अपने आपको आतंकी दिखाने के लिये ऐसा किया गया है जो कतई क्षमा करने के लायक नहीं है। विधानसभा से इनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए, इसलिए ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिये प्रार्थनापत्र दिया गया है। मुकदमा दर्ज कराने के लिये कोतवाली गये प्रतिनिधि मण्डल में गौरव वर्मा के अलावा मोहित मिश्रा, सौराष्ट्र जीत सिंह, मनीश साहू आदि कई लोग मौजूद थे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular