Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशओम प्रकाश राजभर का कोई ठिकाना नहीं, कब कहां चले जाएं :...

ओम प्रकाश राजभर का कोई ठिकाना नहीं, कब कहां चले जाएं : शिवपाल यादव

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गोसाईगंज के टिकानिया मऊ गांव पहुंचे शिवपाल यादव ने एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि ओम प्रकाश राजभर का कोई ठिकाना नहीं है। कब कहां चले जाएं उनका कोई भरोसा नहीं है।

अभी कुछ दिन पहले वह मायावती को प्रधानमंत्री बना रहे थे। अब वह एनडीए में शामिल हो गए हैं। उन पर विश्वास नहीं किया सकता है। राजभर जहां से चुनाव लड़ेंगे वहां से हारेंगे। जहूराबाद में राजभर की जमानत जब्त होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष मजबूत हो रहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने वाली नहीं हैं। शिवपाल ने कहा कि एक बड़बोले नेता कह रहे थे कि सपा समाप्त हो गई है लेकिन वह कौशाम्बी में हमसे चुनाव हार गए।

गाली खाकर गालीबाज को शामिल कर रही है भाजपा : शिवपाल

इतना हीं नहीं समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ओमप्रकाश राजभर की कई वीडियो सार्वजनिक की है। जब वह चुनाव के दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए भाजपा के नेताओं को गालियां दे रहे थे। ट्वीट में आगे कहा है कि अखिलेश यादव के पीडीए एलान यानी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक एकता के बाद से भाजपा घबराई हुई है और गाली खाकर भी गालीबाज को शामिल कर रही है।

दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular