मथुरा(हि.स.)। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत ओमेक्स सिटी स्थित एक घर में बाल विकास विभाग के कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला है। वहीं मृतक के पिता ने हत्या किए जाने की संभावना प्रकट की है।
वृंदावन के ओमेक्स सिटी में बाल विकास विभाग में नौकरी करने वाले धर्मेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी मांट राजा का शव गुरुवार सुबह घर में फंदे पर झूलता मिला। पिता लक्ष्मण सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बुधवार को धर्मेंद्र ने ड्यूटी की थी और शाम को फ्लैट पर आ गया था। परिजनों ने फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ आया। गुरुवार सुबह बच्चों को उसे देखने के लिए भेजा तो ओमेक्स के मीरा 4 बी के फ्लैट नंबर 102 में वह फंदे पर लटका मिला। इसके बाद ओमेक्स सिटी चौकी पर सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
महेश
