नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार तेज हो गयी है। देशभर में ओमिक्रोन के आठ हजार, 961 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यानि पिछले 24 घंटे में ओमिक्रोन के नए मामलों में 0.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अब तक देश में ओमिक्रोन से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 28 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।
विजयालक्ष्मी
