लखनऊ(हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं विधायक ओमप्रकाश राजभर अपने विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद में लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर विधानसभा क्षेत्र में एक बड़े आयोजन की तैयारी में हैं।
ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को ट्वीट कर रंगभेद उन्मूलन दिवस और विश्व वानिकी दिवस की बधाई दी। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रकृति व पर्यावरण की स्वच्छता व सुंदरता को बचायें, आओ मिल-जुल विश्व वानिकी दिवस मनायें। आप सभी को विश्व वानिकी दिवस की बहुत बधाई व शुभकामनाएं।
सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि अन्तर-राष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस से हम यही संकल्प लेते हैं कि अगर समाज में एकता, स्नेह व अपनत्व की सुगंध फैलाना है तो समाज में रंगभेद, नस्लवाद जैसी कुरीतिओं का निराकरण अति आवश्यक है। आप सभी ईष्टजनों को अन्तर-राष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं हैं।
शरद
