Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशओडी-ओपी योजना में कानपुर देहात ने प्रदेश में पाया पहला स्थान

ओडी-ओपी योजना में कानपुर देहात ने प्रदेश में पाया पहला स्थान

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जिला न केवल विकास परक योजनाओं में प्रदेश के शीर्ष जनपदों में अपना नाम अंकित करा रहा है। वहीं, व्यवसाय परक योजनाओं में भी जनपद कानपुर देहात निरन्तर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसी क्रम में सरकार की महत्वपूर्ण योजना एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओडी-ओपी) में कानपुर देहात जनपद को पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना एक जनपद एक उत्पाद में कानपुर देहात जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एक जो निश्चित रूप से जनपद के लिए एक विशिष्ट उपलब्धि है। यहां के विशिष्ट उत्पादों को पहचान दिलाकर मुख्य विकास अधिकारी ने उनको व्यवसायिक रूप दिया और आज ये योजनायें जनपद के नागरिकों की जीविका का आधार बन गये हैं। जैसे प्रेरणा ओजस के तहत बनने वाले उत्पाद आज महिलाओं के जीवन में क्रान्तिकारी परिवर्तन उपस्थित कर रहे हैं उनके इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि जनपद कानपुर देहात को आज एक जनपद एक उत्पाद योजना में प्रदेश में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular