Saturday, April 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर मोबाइल ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर मोबाइल ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर एक लाख 60 हजार रुपये की मोबाइल फोन ठगी कर लेकर भागने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद किया है।

गोमतीनगर विस्तारक थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार की सुबह खरगापुर रेलवे क्रासिंग के पास से दो अभियुक्त अयोध्या निवासी दिव्यांशु पटेल उर्फ शुभम, आनंद यादव को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक महंगा मोबाइल, तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है।

अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि ओएलएक्स पर मोबाइल को विक्रय करने के सम्बंध विज्ञापन देखकर विक्रेता स्वामी सनी से सम्पर्क किया। गोमतीनगर विस्तार शाखा मांटेसरी स्कूल के पास जब इन युवकों को सनी मोबाइल फोन दिखा रहे थे तो अपनी बातों में फंसाकर दोनों आरोपित मोबाइल लेकर भाग गये थे। पीड़ित सनी ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular