Sunday, April 12, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी श्रेयस अय्यर का खेलना संदिग्ध

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी श्रेयस अय्यर का खेलना संदिग्ध

नई दिल्ली(हि.स.)। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, जो पीठ की चोट के कारण नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के पहले टेस्ट से चूक गए थे, का दिल्ली में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ‘वह टीम के साथ दिल्ली जाएंगे, लेकिन इस बात की संभावना नहीं है कि वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।’

दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी तक दिल्ली में खेला जाएगा। इसका मतलब है कि अय्यर के मुंबई टीम के साथी सूर्यकुमार यादव, जो नागपुर में अपने टेस्ट पदार्पण पर 8 रन पर आउट हो गए थे, को अपनी टेस्ट साख साबित करने का एक और मौका मिलेगा। भारत ने पहला टेस्ट केवल तीन दिन में ही एक पारी और 132 रन से जीत लिया था।

पीठ की चोट के कारण अय्यर के पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से भी चूक गए थे। 28 वर्षीय अय्यर एनसीए में चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular