Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच स्थगित

ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच स्थगित

मेलबर्न (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच स्थगित कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, “संबंधित हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एकमात्र टेस्ट मैच को स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की है जो 27 नवंबर को होबार्ट में खेला जाना था।”

सीए ने एक बयान में कहा, “सीए अफगानिस्तान और दुनिया भर में महिलाओं और पुरुषों के लिए खेल को बढ़ाने के समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है, हालांकि, वर्तमान अनिश्चितता को देखते हुए, सीए ने टेस्ट मैच को बाद के समय तक स्थगित करना आवश्यक समझा। सीए इस सीजन में बीबीएल में और निकट भविष्य में अफगानिस्तान की महिला और पुरुष दोनों टीमों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular