Sunday, April 12, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलियन ओपन : पहले दौर में हारी सानिया और नादिया किचेनोक की...

ऑस्ट्रेलियन ओपन : पहले दौर में हारी सानिया और नादिया किचेनोक की जोड़ी

मेलबर्न (हि.स.)। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी यूक्रेनी जोड़ीदार नादिया किचेनोक को बुधवार को चल रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल वर्ग के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।

स्लोवेनिया की काजा जुवान और तमारा जिदानसेक ने पहले दौर में मिर्जा और किचेनोक को 6-4, 7-6 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। मिर्जा और किचेनोक पहले सेट में कोई खास छाप नहीं छोड़ पाईं। हालांकि, दूसरे सेट में दोनों ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन अंत में वह नाकाफी साबित हुई।

इससे पहले भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और एडौर्ड रोजर-वेसलिन की जोड़ी को भी पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। कोर्ट 5 में खेले गए मुकाबले में वाइल्ड कार्ड एंट्री, फिलीपींस के ट्रीट ह्यूई और इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर रूंगकट ने बोपन्ना और फ्रेंचमैन एडौर्ड की जोड़ी को 3-6, 7-6 (2), 6-2 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटे 48 मिनट तक चला।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular