Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल

ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल

मेलबर्न (हि.स.)। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। नडाल ने यहां रॉड लेवर एरिना में खेले गए पुरुष एकल के एक मैराथन मुकाबले में 14वीं वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनिस शापोवालोव को शिकस्त दी।

नडाल ने शापोवालोव को चार घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-4, 4-6, 3-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

नडाल ने शुरुआती सेट के चौथे गेम में शापोवालोव की सर्विस को तोड़कर आत्मविश्वास से भरी शुरुआत करते हुए 3-1 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली। वहां से नडाल ने आराम से पहला सेट 6-3 से जीत लिया।

दूसरा सेट 3-3 तक प्रतिस्पर्धी नोट पर शुरू हुआ लेकिन 2009 के चैंपियन नडाल ने सातवें गेम में शापोवालोव की सर्विस तोड़कर बढ़त बना ली। नडाल ने अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए दूसरा सेट 6-4 से जीत लिया और दो सेट की बढ़त बना ली। हालांकि इसके बाद शापोवालोव ने बेहतरीन वापसी करते हुए अगले दो सेट 6-4, 6-3 से जीतकर मैच में वापसी की और मुकाबला पांचवें सेट में चला गया। पांचवां सेट में नडाल ने एक बार फिर बेहतरीन वापसी करते हुए पांचवां सेट 6-3 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular