Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजन'ऑस्कर 2022 के लिए नॉमिनेट हुई डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर'

‘ऑस्कर 2022 के लिए नॉमिनेट हुई डॉक्यूमेंट्री ‘राइटिंग विद फायर’

2022 के लिए 94वें ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा हो चुकी है। इसकी पूरी लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इस अवॉर्ड सेरिमनी का आयोजन 27 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगा। इस बार भारत की तरफ से भेजी गई डॉक्यूमेंट्री “राइटिंग विद फायर” नॉमिनेशन की सूची में जगह बनाने में सफल रही है। आयोजन कमेटी के सदस्यों ट्रेसी एलिस रॉस और लेसली जॉर्डन ने मंगलवार शाम को ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ के ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की।

रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष निर्देशित “राइटिंग विद फायर” में दलित महिलाओं के समूह के अखबार‘खबर लहरिया’के उत्थान की कहानी बयान की गई है। डॉक्यूमेंट्री में दलित महिलाओं के एक समूह की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी मुख्य संवाददाता मीरा के नेतृत्व में अखबार को प्रासंगिक रखने के लिए इसे प्रिंट से डिजिटल माध्यम में लाती हैं।

अकादमी पुरस्कारों के इस संस्करण के लिए डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में 15 फिल्में आगे आईं थी, जिनमें ‘असेंशन’, ‘अटिका’, ‘बिली इलिश: द वर्ल्ड्स ए लिटिल ब्लरी’, ‘फया दयी’, ‘द फर्स्ट वेव’, ‘फ्ली’, ‘इन द सेम ब्रीथ’, ‘जूलिया ‘, ‘प्रेसिडेंट’, ‘जुलूस’, ‘द रेस्क्यू’, ‘सिंपल एज वॉटर’, ‘समर ऑफ सोल’ और ‘द वेलवेट अंडरग्राउंड’ शामिल थी।

बुंदेलखंड के चित्रकूट के अखबार ‘खबर लहरिया’ के संघर्ष और बंद होने की यह कहानी अब ‘राइटिंग विद फायर’ के रूप में सात समंदर पार 72 एमएम के पर्दे पर उतरेगी । आठ पन्नों के इस अखबार में महिला रिपोर्टर बदलते समाज, भ्रष्टाचार, सरकार के अधूरे वादों, गरीबों और महिलाओं की कहानियां सुनाती थीं। खबर लहरिया बुंदेली भाषा में 2002 से छपना शुरू हुआ था। 2015 में यह बंद हो गया। अब मोबाइल पोर्टल पर खबर लहरिया का संचालन होता है। खबर लहरिया के लिए इसके संस्थापक एनजीओ निरंतर को यूनेस्को किंग सेजोंग लिट्रेसी सम्मान 2009 से सम्मानित किया जा चुका है। ‘राइटिंग विद फायर’ की शूटिंग चित्रकूट, बांदा और बुंदेलखंड के कई जिलों में हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण दिल्ली की कंपनी ‘ब्लैक टिकट’ ने किया है। अब इंतजार इस बात है कि क्या राइटिंग विद फायर इस बार का ऑस्कर अपने नाम कर पाती है या नहीं।

कुसुम/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular