गाजियाबाद(हि.स.)। यहां खेले गए ऑल इंडिया शूटिंग बॉल टूर्नामेंट के फाइनल में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश की टीम को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। एक कार्यक्रम में विजेता व उपविजेता टीमो को पुरस्कार वितरित किये गए।
इससे पहले एच आर आई टी मेरठ रोड पर खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में मध्यप्रदेश में हरियाणा को 15-8, 15-10 से हराया दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बरवाला यूपी ने उत्तराखंड को 15-10, 2-15, 15- 7 से हराया तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश नीटू ने एम्स दिल्ली को 15- 7, 13-15, 15- 7 से हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में पंजाब ने मेरठ उत्तर प्रदेश को 15- 6, 18-16, से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल मैच में यूपी बरवाला ने यूपी नीटू को 15- 6,15-8 से हराया दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने पंजाब को 15-11, 7-15, 15 -7 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मैच में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश बरवाला को 15-13,15-10 से हराकर ऑल इंडिया टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। ऑल इंडिया टूर्नामेंट की विजेता टीम को रुपए 21हजार रुपये व ट्रॉफी शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श अजय पाल सिंह प्रमुख ने प्रदान की। उप विजेता रही उत्तर प्रदेश टीम को रुपए 11हजार रूपये व ट्रॉफी शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मोहम्मद बिलाल ने प्रदान किए गए।तीसरे स्थान पर रहने वाली पंजाब टीम को रुपए 7 हजार रूपये व ट्रॉफी समाजसेवी राजकुमार चौधरी प्रदान की। चौथे स्थान पर रहने वाली उत्तर प्रदेश नीटू टीम को रु 5000 सांसद प्रतिनिधि गुलशन भांबरी ने प्रदानकी ।क्वार्टर फाइनल की दूसरी टीमों मध्य प्रदेश, एम्स दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी मेरठ को 1100-1100/ रुपए प्रदान किए गए।
इस अवसर पर शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव रविंद्र तोमर, एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन के फाउंडर चौधरी धर्मपाल सिंह, महावीर सिंह, जितेंद्र नागर, भगत सिंह आर्य,मदनपाल सिरोही, सुशील शर्मा उपस्थित रहे
