Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर बवाल

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर बवाल

स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तान समर्थक नारे

राज्य डेस्क

अमृतसर। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जमकर हंगामा हुआ। खबर है कि मंदिर में भीड़ ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाए। इतना ही नहीं लोग खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीरें लेकर भी नजर आए। खास बात है कि 28 साल पहले भारतीय सेना ने हरमंदिर साहिब में प्रवेश कर भिंडरावाले को ढेर कर दिया था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, लोगों का एक समूह अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर जुटा। इस दौरान खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए और भिंडरावाले के पोस्टर दिखाए गए। एजेंसी ने घटना का वीडियो भी जारी किया है।

क्या है ऑपरेशन ब्लू स्टार

आज ही के दिन साल 1984 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत स्वर्ण मंदिर में प्रवेश किया था। यह ऑपरेशन भिंडरावाले और अन्य हथियारबंद आतंकियों को ढेर करने के लिए शुरू किया गया था, जो मंदिर परिसर में छिपे हुए थे। इस ऑपरेशन में सेना को सफलता तो मिली, लेकिन कई आम नागरिकों की भी मौत हो गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी और कहा कि शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मान ने पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य भर में छह जून से पहले व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी किसी भी कीमत पर राज्य में मुश्किल से अर्जित शांति को भंग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पंजाब को देश में एक शांतिपूर्ण और अग्रणी राज्य बनाने को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा। मान ने कहा कि राज्य की प्रगति और समृद्धि में बाधा डालने वाली कुछ ताकतें शांति को पटरी से उतारने की लगातार कोशिश कर रही हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार इस तरह के किसी भी नापाक कदम को सफल नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राज्य में शांति बनाए रखने में उसकी सहायता के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

यह भी पढें : 75 वर्ष बाद भी नहीं छूटी हाथ जोड़कर फरियाद करने की आदत!

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular