Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऑपरेशन पाताल: खराबी बताकर रुकवाते थे गाड़ी और फिर करते थे मोबाइल,...

ऑपरेशन पाताल: खराबी बताकर रुकवाते थे गाड़ी और फिर करते थे मोबाइल, नकदी की चोरी व लूट, पांच गिरफ्तार

फिरोजाबाद(हि.स.)। ऑपरेशन पाताल के तहत थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने गुरुवार को पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे नकदी, मोबाइल व असलहे बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण ने बताया कि थाना प्रभारी शिकोहाबाद प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर नौशेरा की तरफ जाने वाले रास्ते से पांच अभियुक्त अशरफ पुत्र अफसर निवासी कटरा मीरा एटा रोड कस्बा व थाना शिकोहाबाद, जाहिद उर्फ डिपर पुत्र शराफत निवासी जाटवपुरी थाना रसूलपुर, आशू पुत्र वशीर अहमद निवासी मोहल्ला करीमगंज थाना रामगढ़, शाहरुख पुत्र शमशुद्दीन निवासी मोहल्ला छपरिया थाना रामगढ, अरशद पुत्र असलम निवासी मोहल्ला मक्का कालौनी, थाना रामगढ जिला को चोरी के 9 मोबाइल व एक सूटकेश, 2 तमंचे, 4 कारतूस व विभिन्न घटनाओं में चोरी किये गये 14600 रुपये बरामद किये है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ट्रक व कैंटर चालकों को गाडी खराब होने का इशारा करके गाडी रुकवाते थे। इसके बाद केविन से मोबाइल व नगदी लूटकर व चोरी करके भाग जाते थे। इनसे तीन घटनाओं का खुलासा हुआ है। अन्य घटनाओं की जानकारी की जा रही है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular