Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश"ऑपरेशन गंगा" : यूक्रेन में फंसे कानपुर के लोगों की वतन वापसी...

“ऑपरेशन गंगा” : यूक्रेन में फंसे कानपुर के लोगों की वतन वापसी की मुहिम तेज

– अभियान के तहत कानपुर कलेक्ट्रेट में बना यूक्रेन कंट्रोल रूम

– जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर परिजनों से की बातें

कानपुर (हि.स.)। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल निकालने के लिए सरकार ने “ऑपरेशन गंगा” की शुरुआत की है। ऐसे में कानपुर के कलेक्ट्रेट में बनाये गए यूक्रेन कंट्रोल रूम में परिजनों के लगातार फोन आ रहे हैं। फोन करने वाले परिजन अपने बच्चों को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में मौजूद कर्मचारी उनकी परेशानी को समझकर शासन को अवगत करा रहे हैं।

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद तमाम भारतीय वहां फंस गए हैं, जिसमें कानपुर के तमाम ऐसे छात्र यूक्रेन में फंसे हैं जो वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। कानपुर कंट्रोल रूम से परिजन लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और अपने बच्चों की वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में बने कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम सिटी अतुल कुमार के साथ अन्य कर्मियों को स्टॉफ मौजूद था। कंट्रेाल रूम में आ रही परिजनों की कॉल के बारे में जानकारी की। इस दौरान कंट्रोल रूम आए कुछ परिजनों से भी उन्होंने बातचीत की और जल्द बच्चों को सकुशल वापस लाने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि, दो हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए है। जिस पर कानपुर ही नहीं लखनऊ से भी लगातार कॉल आ रहे हैं। अभी तक 32 छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की एप्लिकेशन प्राप्त हुई है। जिन्हें एकत्रित कर शासन तक भेज दी गयी है। जिसके बाद उसे संबंधित एम्बेसी तक भेजा जाएगा क्योंकि शासन और प्रशासन की प्राथमिकता यही है कि छात्रों को सकुशल वापस लाया जाए।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular