Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया चिकित्सक पर लापरवाही...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

हाथरस (हि.स.)। आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

थाना चंदपा पथरी के गांव भटेला निवासी कृपाल देवी (55) पत्नी फतेह सिंह पथरी के चलते पेट में दर्द से परेशान थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाया, जहां चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी। मंगलवार को महिला के परिजनों ने उसे ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती किया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक की लापरवाही की वजह से महिला की मौत हो गई। चिकित्सक ने उन्हें गुमराह करने के लिए महिला को आगरा रेफर कर दिया। एंबुलेंस द्वारा उसे आगरा ले जाने के दौरान चालक रास्ते में ही उन्हें छोड़कर चला गया। परिजनों ने मामले की शिकायत थाना सदर कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लकी

RELATED ARTICLES

Most Popular