Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनियों के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनियों के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

वाराणसी (हि.स.)। ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनियों के खिलाफ अब व्यापारी संगठन भी मुखर होने लगे हैं। छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों के व्यवसाय पर लगातार असर देख व्यापारी रविवार को यहां इंगलिशिया लाइन में सड़क पर उतर आये।

व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापारियों ने ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनियों, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने गो बैक का नारा लगा सरकार से इन पर रोक लगाने की मांग की।

व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि इन ऑनलाइन कम्पनियों के कारण भारत के व्यापारियों का शोषण हो रहा है। इनके व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि यह विदेशी कम्पनियां सस्ते दरों में सामान बेचकर अपना धंधा भारत में कर यहां के व्यापारियों के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। इसलिए हम सब इसका पुरजोर विरोध करते हैं। हम व्यापारी पुरजोर तरीके से अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों का विरोध कर इन्हें भारत से हटाने की मांग करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular