नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। मशहूर फिल्म एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ धोखाधड़ी हुई है। गुरुवार को एक्ट्रेस ने ट्वीट कर अपनी आपबीती बताई है। एक्ट्रेस ने बताया है कि एक अल्कोहल डिलीवरी फ्लेफॉर्म ने उनसे पैसे ठग लिए और शराब भी नहीं पहुंचाया। अपने ट्वीट में 70 साल की एक्ट्रेस ने दावा किया है कि वो लिविंग लिक्वीड के साथ जुड़ी हुई थीं। उन्होंने लिविंग लिक्वीड को अपना ऑर्डर दिया था लेकिन उन्हें अपना सामान नहीं मिला। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ’सावधान मुझे उन लोगों ने धोखा दिया। मैंने उन्हें पहले पैसे दे दिये और जब ऑर्डर नहीं आया, तब उन लोगों ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया।’ एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में उस अकाउंट नंबर का भी जिक्र किया है जिसमें उन्होंने पैसे भेजे थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने कितने पैसे शराब के बदले दिये थे।
यह भी पढें : तो जल्द आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर! क्या बोले IIT के वैज्ञानिक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
