Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऑनलाइन धोखाधड़ी का मास्टमाइंड चित्रकूट का कल्लू कुशीनगर में गिरफ्तार

ऑनलाइन धोखाधड़ी का मास्टमाइंड चित्रकूट का कल्लू कुशीनगर में गिरफ्तार

– पांच मोबाइल फोन, 26 सिम, 15 एटीएम कार्ड, 26 आधार कार्ड व 60 हजार नकदी बरामद

कुशीनगर (हि.स.)। पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर सैकड़ों लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले अंतरराज्यीय शातिर अपराधी दबोचने में कामयाबी मिली है। पकड़ा गया अभियुक्त चित्रकूट जिले का रहने वाला है, उसके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने इसकी जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि चित्रकूट जनपद का रहने वाला इरफान खान उर्फ कल्लू उर्फ बॉडी गार्ड पुत्र मुन्ना खान एटीएम में पैसा निकालने आये ग्राहकों को टारगेट करता था और उनका पासवर्ड बातों में उलझाकर देख लेता था। इसके बाद उसी कम्पनी का एटीएम धोखाधड़ी से बदल देता था और मूल एटीएम से पासवर्ड की सहायता से मौका लगने पर उसी एटीएम या दूसरे पास वाले एटीएम से पैसा निकालकर अवैध धन अर्जित करने के काम में लिप्त था। अभियुक्त सिम कार्डों व आधार कार्डों से फर्जी भिन्न-भिन्न बैंकों का एटीएम कार्ड जारी कराता था तथा बरामद मोबाईलों में सिम डालकर उसे लिंक कराते था। बरामद सिमकार्डों व आधार कार्डों से आनलाईन बैंकिंग के फर्जी एकाउन्ट भी खुलवाए गए हैं जिसमें जरूरत पड़ने पर एटीएम फ्राड का पैसा भी ट्रान्सफर अपने अन्य सदस्यों को किया गया है। मामले की गहन विवेचना चल रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजप्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली पडरौना, मनोज कुमार पंत प्रभारी साईबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की है। अभियुक्त कल्लू के पास से 05 अदद मोबाईल फोन, 15 अदद एटीएम कार्ड, 26 अदद फर्जी सिम कार्ड, 26 अदद आधार कार्ड व 60 हजार नकदी बरामद हुआ है। अभियुक्त पर जनपद में दर्ज पांच व पीलीभीत में दर्ज दो धोखाधड़ी के मामलों का पर्दाफाश हो गया। अभियुक्त को धारा 419,420,120बी भादवि व 66 सी, 66 डी आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular