राज्य डेस्क
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के सत्यसाईं जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ऑटो पर हाईटेंशन वायर गिरने से उसमें आग लग गई। ऑटो में खेतों में काम करने जा रहे मजदूर बैठे थे। इनमें से सात की झुलसकर मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है। ड्राइवर और 5 अन्य सवारियों ने ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि पास के गांव के किसान ने मजदूरों को बुलाया था। ये सभी एक सेवन सीटर ऑटो में बैठकर जा रहे थे। अचानक बिजली का तार गिरा और ऑटो में आग लग गई। तड़ीमारी मंडल के चिल्लाकोंडायपल्ली गांव के पास हादसा हुआ, जब पुलिस पहुंची तो 7 लोग जिंदा जल चुके थे। पुलिस के मुताबिक, सभी मजदूर थे। खेतों पर काम करने जा रहे थे। लक्ष्मी नाम की एक महिला को बचा लिया गया है, लेकिन उसकी हालत नाजुक है। मरने वाले गुड्डमपल्ली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
यह भी पढें : 17 जिलों के कलेक्टर समेत 37 IAS बदले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
