– ऑटो सवार लगभग आधा दर्जन लोग हुए गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती
औरैया (हि. स.)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड पर कोठी कस्बा जाना के पास सोमवार को ऑटो व साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक महिला व एक पुरुष की उपचार के दौरान मौत हो गयी। गंभीर घायलों को बाहर रेफर कर दिया गया। मृतक महिला एवं एक मासूम की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर रोड कोठी कस्बा जाना के पास सोमवार को ऑटो व मोटर साइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी, जिससे ऑटो में सवार लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान एक महिला एवं एक पुरुष की मौत हो गई। मृतक महिला के हाथ पर चंद्रमुखी लिखा बताया जा रहा है। मृत महिला एवं एक मासूम बच्चे की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी। दुर्घटना में घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतक महिला व पुरुष के शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने बताया कि भीखेपुर रोड पर मोटरसाइकिल व ऑटो की टक्कर हुई है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गई है। महिला के साथ एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है। मृत महिला एवं पुरुष का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदनगृह भेज दिया गया है। शेष घायलों को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल चिचौली भेजा गया है।
सुनील /सियाराम
