Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑकलैंड में आतंकी हमले में सात लोग हुए घायल

ऑकलैंड में आतंकी हमले में सात लोग हुए घायल

वेलिंगटन (हि.स.)। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन ने शनिवार को पुष्टि की है कि ऑकलैंड में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में सात लोग घायल हुए हैं। इन लोगों में से तीन की हालत गंभीर है।

मीडिया से बात करते हुए आर्डन ने बताया कि आतंकी हमले में सात लोग घायल हुए और इनमें से पांच अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को जानकारी दी गई थी कि आइएसआइएस से प्रेरित एक आतंकवादी ने सुपरमार्केट में छह लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया है। अब घायलों की संख्या सात बताई गई है। बाद में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया था। हमलावर श्रीलंका का नागरिक था और 2011 में न्यूजीलैंड आया था।

हमलावर ग्लेन एडन स्थित अपने घर से न्यू लिन के काउंट डाउन सुपर बाजार पहुंचा और उसने सुपर बाजार से ही चाकू खरीदा था। इस घटना के बाद से न्यूजीलैंड के सुपरबाजारों में कैची, चाकू और चेन की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular