Sunday, April 12, 2026
Homeअन्यऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी और हमसफर एक्सप्रेस निरस्त

ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी और हमसफर एक्सप्रेस निरस्त

लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ मंडल के गोंडा जंक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य कर रहा है। इसके चलते गुरुवार को लखनऊ के ऐशबाग से अपराह्न 04:30 बजे चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस,15069 गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस और 12572 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल के गोंडा जंक्शन में यार्ड रिमाॅडलिंग और प्री-नाॅन इंटरलाकिंग के चलते गुरुवार को अप-डाउन में चलने वाली 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर- इंटरसिटी एक्सप्रेस, 05093/05094 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन,12572 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस,15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त हैं।

उन्होंने बताया कि अप-डाउन में चलने वाले 15203/15204 बरौनी-लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस,11123 /11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस,15114/15113 छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस, 05371/05372 गोंडा-बहराइच-गोंडा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, 05373/05374 गोंडा-बहराइच-गोंडा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, 01767/01768 गोंडा-बहराइच-गोंडा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन और 05091/05092 गोंडा-सीतापुर-गोंडा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन गुरुवार को निरस्त है। इन दिनों यात्रियों से अपील है कि रेलवे के पूछताछ केंद्र से ट्रेनों की जानकारी करके ही घर से निकलें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

दीपक /मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular