Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलएसबीआई मीडिया कप टी-20 : इलेक्ट्रानिक मीडिया को नौ विकेट से...

एसबीआई मीडिया कप टी-20 : इलेक्ट्रानिक मीडिया को नौ विकेट से हराकर हिन्दुस्तान टाइम्स पहुंचा फाइनल में

लखनऊ (हि.स.)। एसबीआई मीडिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल में हिन्दुस्तान टाइम्स एक्सआई ने इलेक्ट्रानिक मीडिया को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

इस मैच में इलेक्ट्रानिक मीडिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवर के मैच में 12वें ओवर में ही 79 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गयी। मयुर शुक्ला ने सर्वाधिक 29 रन बनाया। वहीं आकाश माहातन ने 10 रन बनाया। वहीं राजीव श्रीवास्तव ने चार रन बनाया।

हिन्दुस्तान टाइम्स की टीम ने 10वें ओवर में एक विकेट खोकर 82 रन बना लिये और मैच को नौ विकेट से जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अभिनव शुक्ला ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए चार चौका व एक छक्का की मदद से 32 गेंद पर 41 रन बनाये। वहीं अभिषेक मोहन चार बनाकर ही आउट हो गये। अंशुल कुमार ने 21 रन बनाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular