Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलएसपी ने मुख्य आरक्षी समेत तीन को बर्खास्त किया

एसपी ने मुख्य आरक्षी समेत तीन को बर्खास्त किया

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने सोमवार को ड्यूटी व कर्तव्य से अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित होने के आरोप में आरक्षी हरीश कुमार सिंह, कुक धनन्जय उपाध्याय व फॉलवर मो. अमीन को बर्खास्त​ कर दिया है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरक्षी हरीश कुमार सिंह वर्ष- 2019 मे जनपद आजमगढ़ मे नियुक्त थे, तो इनका स्थानान्तरण जनपद आजमगढ़ से जौनपुर किया गया, जिसके अनुपालन मे इनको जनपद प्रस्थान कराया  गया।  लेकिन यह अपनी वापसी समय से न कराकर अनाधिकृत रुप से ड्यूटी से 216 दिन अनुपस्थित रहे।  इस मामले में क्षेत्राधिकारी लाइन्स नृपेंद्र कुमार द्वारा की गयी जांच में दोषी पाया।
इसी प्रकार कुक धनन्जय उपाध्याय, वर्ष -2020 मे थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर में नियुक्त थे और अनाधिकृत रुप से 104 अनुपस्थित रहने का दोषी पाया गया। आरोपित कुक धनन्जय उपाध्याय पूर्व मे भी 170 दिवस बिना वेतन के काम किया है। इसी प्रकार फॉलवर मो. अमीन, वर्ष -2019 में मुंगराबादशाहपुर में नियुक्त थे। प्रतिसार निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि यह थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर में नियुक्त थे, तो ड्यूटी से बिना बताये अनाधिकृत रुप अनुपस्थित हो गये। जिसकी भी जांच कराई गई जो सत्य पाया गया। इन सभी लोगों को बर्खास्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular