Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसपी दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, मेरठ से रेफर कर वेदांता ले...

एसपी दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, मेरठ से रेफर कर वेदांता ले जाये गए

बिजनौर री ( हि.स.) बिजनौर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह की बुधवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर शहर के अस्पताल में रात्रि साढ़े दस बजे ले जाया गया, जहाँ से उन्हें मेरठ के हास्पिटल मिम्हेंस में रेफर किया गया। यहाँ जांच में पता चला कि दिमाग की एक नस ने काम करना बंद कर दिया है। तबीयत में सुधार नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक को देर रात गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में रेफर किया गया है।

एसपी दिनेश सिंह को पांच दिनों से बुखार था। बुधवार शाम ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से मेरठ रेफर किया गया।

मूल रुप से गाजीपुर के रहने वाले एसपी दिनेश सिंह ने गत पांच जुलाई 2022 में बिजनौर का कार्यभार संभाला। उनकी पत्नी सुधा सिंह महोबा में एसपी हैं।

नरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular