Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाएसपी गोंडा विनीत जायसवाल ने बैंक लूट का खुलासा करने वाली टीम...

एसपी गोंडा विनीत जायसवाल ने बैंक लूट का खुलासा करने वाली टीम को 25000 का नगद इनाम दिया

गोंडा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पंतनगर की शाखा प्रबन्धक द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को समय दोपहर लगभग 12:00 बजे सूचना दिया की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हेलमेट लगाकर बैंक के अंदर घुसकर कैशियर के गले पर हसिया लगाकर 8,54,000/- रुपए लूट करके फरार हो गया है, उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अमरेंद्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण में 05 टीमों का गठन किया गया, जिसमें एसओजी/सर्विलांस टीम को भी लगाया गया । घटना के सफल अनावरण के क्रम में सी0सी0टी0वी0 फुटेज, अन्य तकनीकी साक्ष्यों व जनपद में जगह- जगह पर बैरियर लगाकर चेकिंग करायी जा रही थी कि ग्राम कुर्मियनपुरवा मदनगरा-मोकलपुर रोड में आरोपी अभियुक्त को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया, आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया, जिसमें पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है । पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टी0वी0एस0 राइडर मोटरसाइकिल, हेलमेट, हसिया व लूटी गयी शत् प्रतिशत धनराशि बरामद की गयी। घटना के सफल अनावरण व शत प्रतिशत लूट की धनराशि बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25,000/- रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

एसपी गोंडा विनीत जायसवाल ने बैंक लूट का खुलासा करने वाली टीम को 25000 का नगद इनाम दिया
RELATED ARTICLES

Most Popular