Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाएसपी के निर्देश पर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज

एसपी के निर्देश पर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज

संवाददाता

गोंडा।
जिले की इटियाथोक पुलिस ने एसपी आकाश तोमर के निर्देश पर कस्बा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इटियाथोक कस्बे में किराए के मकान पर रह रही बलरामपुर जनपद के बलुहा मोहल्ला निवासिनी एक पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कस्बा निवासी मकान मालिक पवन कुमार द्विवेदी पर बकाया पैसे ना देने तथा पैसे मांगने पर छेड़छाड़ व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया था। प्रकरण को संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के अनुपालन में पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई वरिष्ठ उप निरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी को सौंपी गई है।
वही, इस मामले में मकान मालिक पवन दुबे ने कहा कि उनको फंसाने की साजिश करते हुए फर्जी आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular